भाप्रौस मुंबईे-ओहियो स्टेट फ्रंटियर साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर का शुभारंभ
Detail Story Title
IIT Bombay-Ohio State Frontier Science and Engineering Research Center
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने 10 अप्रैल को यू.एस.ए से बाहर साझा ओहियो लैंड ग्रांट विश्वविद्यालय का प्रथम शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र प्रारंभ करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबईे (भाप्रौस मुंबईे) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए । भाप्रौस मुंबईे -ओहियो स्टेट फ्रंटियर साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर ओहियो स्टेट और भाप्रौस मुंबईे द्वारा साझा सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए एक केंद्र होगा, जो विश्व में एक प्रमुख विज्ञान और प्रौद्योगिकी-केंद्रित सार्वजनिक संस्थान है।
उत्कृष्टता के इस नए केंद्र के माध्यम से, दुनिया भर के पेशेवर शोधकर्ता भविष्य की परियोजना के सहयोग से जुड़ेंगे और इसे बढ़ावा देंगे, तथा दोनों संस्थानों के विद्यार्थी छात्र विनिमय और छात्रवृत्ति कार्यक्रम के माध्यम से सहयोगात्मक अनुसंधान में भागीदारी करेंगे।