Skip to main content
भा.प्रौ.सं. मुंबई ने संविधान दिवस मनाया
DSC_4395.JPG
DSC_4396.JPG
DSC_4397.JPG
DSC_4400.JPG
DSC_4403.JPG
DSC_4405.JPG
DSC_4409.JPG
DSC_4411.JPG
DSC_4415.JPG
DSC_4428.JPG
DSC_4435.JPG
DSC_4442.JPG

भारतीय संविधान को अंगीकार करने के उपलक्ष्य में भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 

मा.सं.वि.मं. के निर्देशानुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई ने 'संविधान दिवस' के उपलक्ष्य में 26 नवंबर 2019 को सुबह 11 बजे से संस्थान के मुख्य भवन के तलमला के अग्रदीर्घा में संविधान दिवस मनाने के लिए संस्थान के पदाधिकारियों प्रा. शुभाशिस चौधुरी, निदेशक, प्रा. ए.के. सुरेश, उपनिदेशक (एआईए), प्रा. पी.एम. मजुमदार, उपनिदेशक (एफईए), प्रा. के.पी. कालीअप्पन, संकायाध्यक्ष (संकाय), प्रां रवीन्द्र गुडी, अध्यक्ष, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग, डॉ. आर. प्रेमकुमार, कुलसचिव एवं अन्य की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया। 

डॉ. आर. प्रेमकुमार, कुलसचिव, भा.प्रौ.सं. मुंबई ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण दिया और कहा कि वर्तमान वर्ष 2019, संविधान के अंगीकार होने का 70वां वर्ष है और सरकार ने भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों सहित नागरिकों के कर्तव्यों पर केंद्रित एक जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

बड़ी संख्या में उपस्थित संकायों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के समक्ष निर्धारित समयानुसार सुबह 10.45 बजे प्रस्तावना एवं प्रतिज्ञा (हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में) को पढ़ा गया। साथ ही सभा ने (सुबह 11 बजे), संसद भवन के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और अभियान के दौरान यथानियोजित अन्य क्रियाकलापों हेतु भारत के मननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित संविधान दिवस के स्मृति कार्यक्रम का लाइव स्टीमिंग/ प्रसारण देखा।   

 

भा.प्रौ.सं. मुंबई में आयोजित संविधान दिवस के फोटो एवं लाइव रिकॉर्डिंग निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है-: https://drive.google.com/drive/folders/1eTNg7vX0JGlGjunjz-GoGpNDnyRNyLbD

संस्थान में आयोजित संविधान दिवस की लाइव रिकॉर्डिंग हेतु लिंक 

Live Recorded link of the celebration of Constitution Day in the Institute: