Skip to main content
भाप्रौसं मुंबई ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, भाप्रौसं मुंबई के कुलसचिव श्री गणेश भोरकड़े और अन्य भाप्रौसं मुंबई स्टाफ ने केंद्रीय विद्यालय स्कूल, भाप्रौसं पवई के छात्रों के साथ रविवार, 5 जून, 2022 को परिसर में पौधे लगाए।

पर्यावरण और इसकी बदलती परिस्थितियों संबंधी और इसे बचाने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।